महिलाओं ने संभाला मोर्चा-बाढ़ में नहीं रहेगा कोई भूखा

0
23

भाकियू चढूनी ग्रुप की युवा टीम लंगर वितरण में कर रही है सहयोग
इन्द्री विजय काम्बोज
इन्द्री हल्के में आई बाढ़ के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। निचले इलाकों में पानी की ज्यादा मार पड़ी है। ऐसे में कई गांवों में लोगों को खाने की समस्या पैदा हो गई है। इस समय कई सामाजिक संस्थाओं की ओर से गांवों में जरूरतमंदों को लंगर व अन्य खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है। अब हल्के के गांव गढ़ी बीरबल की महिलाओं ने भी मोर्चा संभाल लिया है ओर पिछले कुछ दिनों से रोजाना बाढ़ पीडि़त परिवारों को लंगर पंहुचाया जा रहा है। गांव गढ़ी बीरबल की सरपंच रेखा रानी पत्नि राजेश कुमार प्रिंस, सलिंदर कौर पत्नी जसविंद्र सिंह,परविन्द्र कौर व  सुरेश देवी सहित कई अन्य महिलाओं ने एक मुहिम चलाई है ओर वे रोजाना बाढ़ पीडितों के लिए लंगर बनवा रही है। लंगर वितरण करने में भाकियू चढ़ूनी ग्रुप की युवा टीम उनको मदद कर रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए भाकियू चढूनी ग्रुप के इन्द्री हल्का अध्यक्ष मनजीत लालर, बाबा राजिन्द्र दास व जसविन्द्र ने बताया कि इन्द्री हल्के में आई बाढ़ से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में गांव गढ़ीबीरबल की महिलाओं ने रोजाना जरूरतमंदों को खाना खिलाने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने बताया कि यह एक नेक कार्य है। हम रोज अपने युवा साथियों के साथ हलके के गांवों में लंगर वितरित कर रहे है। उन्होंने कहा कि जब तक बाढ़ की स्थिति सही नहीं हो जाती है तब तक यह लंगर सेवा चलती रहेगी। बाबा राजिन्द्र दास ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हम सब को आपसी मतभेद भूलाकर एक दूसरे की मदद करनी होगी। कुछ समय के लिए यह बुरा वक्त आया है लेकिन हमें इसका धैर्यपूवर्क सामना करना होगा। जसविन्द्र ने कहा कि हमारे सभी साथी संकट की इस घड़ी में हल्कावासियों के साथ खड है। हमारी टीम की ओर से रोजाना सैंकड़ों घरों में खाना पहुंचाया जा रहा है। इस अवसर पर राजेश, ओम सिंह, प्रवीण, विक्रम, राहुल, जोगिन्द्र  कांबोज व भारतीय किसान यूनियन चढुनी ब्लॉक इंद्री की पूरी टीम के सदस्य मौजूद रहे।