
जिले में यातायात व्यवस्था के मध्यनजर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ की मीटिंग
करनाल विजय काम्बोज ||
पुलिस अधीक्षक करनाल शशांक कुमार सावन ने जिले में यातायात व्यवस्था व ट्रैफिक कंट्रोल के मध्यनजर अपने कार्यालय में जिले के यातायात से संबंधित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में पुलिस अधीक्षक महोदय जिले में यातायात व्यवस्था के बारे में अवगत हुए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने मीटिंग में मौजूद पुलिस अधीकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि यातायात व्यवस्था संभालते समय हमेशा आमजन से सभ्य तरीके से पेश आएं। क्योंकि ट्रैफिक पुलिस ही जिला पुलिस का चेहरा होती है। जिसका आमजन पर सीधा असर पड़ता है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक महोदय ने यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों पर सख्ती बरतते हुए उन्हें यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने की भी बात कही। उन्होने बताया कि किस प्रकार भीड़भाड वाले एरिया में यातायात को कंट्रोल किया जाए ताकि आमजन को कम से कम असुविधा का सामना करना पडे़। वंही पुलिस अधीक्षक महोदय ने चालानिंग प्रक्रिया में और पारदर्शिता लाकर चालानिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए निर्देश दिए। इस मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पुष्पा खत्री, उप पुलिस अधीक्षक करनाल-2 श्री गौरव फोगाट, इंचार्ज सिटी ट्रैफिक निरीक्षक रोशनलाल, प्रवाचक उप निरीक्षक सतपाल, उप निरीक्षक नरेश कुमार व अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
