नगर की समस्याओं को लेकर विहिप करेंगा 12 को रोष प्रदर्शन : महेश भगत  

0
30

शाहाबाद मारकंडा (सुरजीत विनायक): नगर की समस्याओं को लेकर विश्व हिन्दू परिषद् की एक बैठक श्री शाकम्भरी देवी मंदिर प्रांगण में हुई। जिसमें नगर की समस्याओं को लेकर विहिप द्वारा 12 मई को होने वाले रोष प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की गई। विहिप गौरक्षा जिला प्रमुख महेश भगत ने बताया कि नगर में अव्यवस्थित यातायात, बढ़ती चोरियां, नशा, आवारा गौवंश व अन्य समस्याओं को लेकर इस बैठक का आयोजन किया था। जिसमें विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री अजय गुप्ता, बजरंग दल जिला संयोजक भारत बंसल, सुरेंद्र जैन, अशोक गुप्ता, त्रिलोक छपरा, पंकज छपरा, राजकुमार भाटिया, सतपाल भाटिया, डा. रविंद्र अग्रवाल, रितेश सिंगला, मा. नरेंद्र शर्मा, अमित अग्रवाल, सुनील मदान, जितेंद्र कोचर, सोनू, राजू सपड़ा, राजेंद्र बत्तरा, बबलू जालखेड़ी, महिंद्र धमीजा, बलदेव चढूनी, देवी प्रसाद, राजीव अरोड़ा, रमन जैन, पारस, सचिन विरमानी ने भाग लिया।