
पंचकूला (विजय काम्बोज )हरियाणा में बजट सत्र से पहले ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को लेकर बवाल हो गया है। OPS की मांग को लेकर रविवार को प्रदेशभर के कर्मचारियों ने पंचकूला से चंडीगढ़ कूच किया। चंडीगढ़ पुलिस ने इन कर्मचारियों को बॉर्डर पर रोक लिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर झड़प हुई।कर्मचारियों ने बैरिकैडिंग हटाकर चंडीगढ़ में घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने उनसे धक्का-मुक्की शुरू की। इसके बावजूद कर्मचारी नहीं रुके तो पुलिस की ओर से वाटर कैनन से पानी की बौछारें दे मारी।पानी की तेज बौछारों और पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की में कई कर्मचारियों को चोटें आईं। इसके बावजूद भी कर्मचारी नहीं रुके तो पुलिस ने उन पर जमकर लाठियां भांजी। इससे चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
एहतियात के तौर पर यहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सरकारी आवास के घेराव का ऐलान किया था। इसे देखते हुए रविवार सुबह ही पंचकूला और चंडीगढ़ पुलिस ने सीमाओं को सील किया है। साथ ही भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।2006 के बाद राज्य के विभिन्न विभागों में तैनात हुए 1.74 लाख कर्मचारी ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि इस मांग को लेकर वह आरपार की लड़ाई करेंगे।
झूठे आरोप लगाने के लिए बजरंग दल से माफी मांगे गहलौत सरकार: अरविंद शर्मा
उन्होंने बताया कि उन्हें केंद्र की NPS योजना को लेकर कोई रूचि नहीं है। उन्हें सिर्फ ओल्ड पेंशन स्कीम ही मिलनी चाहिए।हरियाणा में 20 फरवरी से शुरू होने जा रहे बजट सत्र काफी हंगामेदार होने वाला है। हरियाणा कांग्रेस सदन में ओपीएस की मांग का मुद्दा उठाएगी। हर राज्य में राज्य सरकार के कर्मचारी लंबे समय से नई पेंशन योजना की बजाय पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। अभी तक राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में OPS लागू की जा चुकी है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में ओपीएस की दम पर ही कांग्रेस ने जीत दर्ज कर चुकी है। हाल ही में राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने नोटिस देकर राज्यसभा में मुद्दा उठाने की मांग की।
