
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता की अगुवाई में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा पहुंची लाइन पार ऐरिया में
कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को मिला प्रेम नगर गांधी नगर राम नगर, शाति नगर में अपार जनसमर्थन
कांग्रेस के कार्यकाारी अध्यक्ष सुरेश ग्रुप्ता को भावी विधायक के तौर पर मिला छत्तीस विरादरी का आशीर्वाद
करनाल ( शैलेंद्र जैन) : कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी प्रधान सुरेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आठ साल देश केहर बर्ग के लिए विनाशकारी साबित हुए है। अब की बार देश में कांग्रेस की अगुवाई में राहुल गांधी की सरकार बनेगी देश को भ्रश्टाचार, अघोषित आपातकाल, मंहगाई से आजादी मिलेगी। देश में विपक्ष को समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार आयकर विभाग सीबीआई का जम कर दुरपयोग कर रही हैं। आज लोकतंत्र हमलों से कराह रहा हैं। आठ सालों में सरकार ने देश में गरीव की दाल रोटी को उसकी पहुंच से बाहर कर दिया हैं। युवाओं के हाथों से रोजगार छीन लिया हैं। ग्रहणियों की रसोई को मंहगा कर दिया हैं। व्यापारियों के हाथों से व्यापार छीन लिया हैं। हर तरफ बदहाली ही बदहाली हैं। देश की एक सौ चालीस करोड़ जनता सत्ता में परिवर्तन चाहती हैं। इस समय केवल अडानी और अंबानी का ही राज चला हैं। वह करनाल के लाइन पार ऐरिया में प्रेम नगर में ं हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत जनसंपर्क अभियान के दौरान बोल रहे थे। यह यात्रा गांधी नगर, राम नगर शाति लगर में लोगों के बीच पहुंची। जगह जगह कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान सुरेश गुप्ता को जोरदार स्वागत किया। माताओं बुजुर्गों ने श्री गुप्ता को विधायक बनने के लिए आशीर्वाद दिया। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पत्र तथा कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ चार्ज सीट लेकर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्तओं ने कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में गांधी नगर, राम नगर शांति नगर क्षेत्र की दर्जन से अिधक गलियों में ं मतदाताओं के द्वार पर दस्तक दी। आज के कार्यक्रम का संयोजन टोनी कक्कड़, बिट्टू संधू ने किया। मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र करनाल में भारत जोडो यात्रा के बाद हाथ से हाथ को जोड़ो अभियान का कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता आज क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। उनके साथ संजीव काम्बोज, सुखराम बेदी, प्रदेश प्रवक्ता जोगिंदर वाल्मीकि,रामपाल सैनी, के के.भाटिया, भूपेंद्र लाठर, ,ओमप्रकाश सलूजा, नरेंद्र जोगा, कैलाश , सुनील सौदा, नितिन, , प्रकाशबीर ,राजेंद्र नंबरदार, देवेंद्र कथूरिया, ,पूर्व पार्षद के पुत्र र, मनीषकुमार, राकेश पाल, रामपाल चौहान गौरव भाट, प्रथ्बी राज भाट, सरवा कुमार, रामपाल, महिंद्र भुम्बक, जगमोहन,सुनेहरा वाल्मीकि टोनी कक्कड़, सुनील पासी, घनश्याम पीपी बर्मा के के भाटिया विट्टू संधु, अशोक दुगल, राजीव जिंदल, पी पी बर्मा, सतिंदर गांधी राजकिरण सहगल, राजकुमार पांचाल, बलवान सिंह राजकुमार नानक, बिट्टू संधू हरीश गिरधर सुनेहरा वाल्मीकि अश्वनी कौचर, विजय सैनी, रिंकल दावड़ा,अशोक दुगल किशन सोलंकी, धर्मवीर, श्याम प्रकाश, सुनील, राज कुमार, राजेंद्र भौला, नरेश राजोरिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरजीत भोला प्रकाश वीर, लोगों प्रमुख रूप से इस अभियान के तहत मतदाताओं के घर घर पहुंचे। अभियान को लेकर जानकारी देते हुए कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी प्रधान सुरेश गुप्ता ने कहा कि देश का भविष्य राहुल गांधी के हाथों में सुरक्षित है। प्रधानमंत्री मोदी के मित्र अडानी ने देश के हित को अंघेरे में धकेल दिया हैं। मोदी और खट्टर तानाशाह बन चुके हैं। ऐसे तानाशाहों का राजनीति में कोई स्थान नहीं हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरपंचों पर दमन चक्र चलाया जा रहा हैं। अपराधियों को प्रोत्साहन मिल रहाहैं। खट्टर राज में हरियाणा अंधेर नगरी बन कर रह गया हैं।
