उमेश गर्ग बने लायंस क्लब के डिस्ट्रीक कैबिनेट टै्रजरार

0
8

शाहाबाद  (सुरजीत विनायक): लायंस क्लब 321-ए-2 ,रिजन-3 के चेयरमैन उमेश गर्ग वर्ष 2023-24 के लिए डिस्ट्रीक कैबिनेट टै्रजरार नियुक्त हुए। जानकारी देते हुए समाजसेवी उमेश गर्ग ने बताया कि उनकी नियुक्ति डिस्ट्रीक गर्वनर भारत भूषण दुआ ने शिमला में आयोजित वार्षिक डिस्ट्रीक कान्फ्रैंस में की। उमेश गर्ग ने बताया कि पहली बार शाहाबाद से लायंस क्लब से कोई सदस्य इस प्रतिष्ठित पद पर पहुंचा है जिसमें 321-ए-2 में हरियाणा, हिमाचल और दिल्ली के 150  से अधिक क्लब है जिनमें सदस्यों की संख्या 5 हजार से अधिक है। उमेश गर्ग ने बताया कि डिस्ट्रीक गर्वनर ने उन्हें यह पद वर्ष 2022-23 में रिजन चेयरमैन के रूप में किए गए कार्यो के लिए दिया है। उमेश गर्ग की नियुक्ति पर रमन गुप्ता, डा. दिनेश दीपक जोशी, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल अध्यक्ष बजरंगदास गर्ग, राहुल गर्ग प्रवक्ता हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल, धनपत्तराय अग्रवाल, देवेंद्र सिंगला, पवन गर्ग, गुरचरण सिंघल, विजय गर्ग, निपुण गर्ग, पवन गुप्ता, त्रिलोक सिंगला, जसबीर शिंगारी सहित अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।