पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं : भांवरा

0
9

शाहाबाद  (सुरजीत विनायक): कांग्रेस कमेटी के पूर्व ब्लॉक प्रधान मोहनलाल भांवरा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से उनके चंडीगढ़ स्थित निवास स्थान पर मुलाकात की। मोहनलाल भांवरा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डो की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं होता है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव से पहले प्रदेश की जनता से जो भी वायदे कर रहे है सत्ता में आते ही सभी वायदों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। भांवरा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री से उन्होंने शाहाबाद हल्के की समस्याओं व बढ़ते नशे के कारोबार पर भी विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता दिन-प्रतिदिन कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ रही है। प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही बनेगें। इस मौके पर डा. सुभाष मोदगिल, धर्मपाल, संजीव, गुरमीत सैनी, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।