सत्ता के लोभियों को प्रदेश की जनता दिखाएगी बाहर का रास्ता : डोलके

0
8

शाहाबाद मारकंडा, 4 जुलाई (सुरजीत विनायक): कांगे्रस नेता विक्रमजीत डोलके ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत गांव हलदाहेड़ी, बिजड़पुर व शाहाबाद नगर में लोगों को कांगे्रस पार्टी की जनहितैषी नीतियों बारे बताया। डोलके ने कहा कि प्रदेश की जनता सत्ता के लोभियों को आने वाले चुनावों में बाहर का रास्ता दिखाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा फूट डालो राज करो की नीति से कार्य कर रही है। जबकि जहां-जहां भाजपा की सरकार है वहां की जनता परेशान है। अब देश व प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नित्य प्रति नई घोषणाएं करते रहते है लेकिन किसी भी योजना का लाभ जनता को नहीं मिल रहा है। डोलके ने कहा कि इसके वितरित कांग्रेस पार्टी ने जनता से जो भी वायदे किए उन्हें पूरा किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना तय है। इस मौके पर जसविंद्र, सन्नी, जसमेर, रघबीर, मंगत, सौरभ, प्रिंस, काला राम, अमरजीत आदि मौजूद थे।