
शाहाबाद (सुरजीत विनायक): हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्या बिमला सरोहा ने हल्के के गांव गोलपुरा, दाऊमाजरा, लंडी, भोकर माजरा, नाहर माजरा, धीरपुर, धुराली आदि गांवों का दौरा किया। बिमला ने लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों बारे बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा हर वर्ग का भला किया। लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार केवल पंूजीपतियों की सरकार बनकर रह गई है। आज प्रदेश में किसान, मजदूर, दुकानदार सहित हर वर्ग दुखी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति रही है कि वह लोगों को सुनहरे सब्जबाग दिखाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता में लान का मन बना चुकी है। इस मौके पर मस्तान सैनी, जस्सी अढोन, पवन सैनी, प्रद्युमन, नरेश सैनी, डिम्पल, गुरविंद्र आदि मौजूद थे।
