कर्नाटक की जनता ने दिखाया भाजपा को आईना – विधायक 

0
13

रादौर(कुलदीप सैनी) : विधायक डॉ. बी.एल सैनी के नेतृत्व में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी। विधायक बी.एल सैनी ने कहा कि लगभग 9 साल से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। तब से लेकर अब तक वह देश को गुमराह करने का कार्य कर रहे है। उनके नेतृत्व में भाजपा पार्टी झूठ बोलकर बार-बार अपना सिक्का आजमाते थे, लेकिन अब देश की जनता उनके इस झूठ को समझ चुकी है। जिसका प्रमाण कर्नाटक चुनाव ने दे दिया है। देश के प्रमुख मुद्दों महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से भाजपा ने ध्यान भटकाने का प्रयास किया है। लेकिन कर्नाटक की जनता ने तानाशाही के खिलाफ एकजुट भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया।