
इन्द्री विजय कम्बोज||जोगी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन सुभाष ने अपने सहयोगियों के साथ आज पूर्व मंत्री एंव ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कांबोज के इन्द्री स्थित कार्यालय में पहुुंचकर उनका फूलमालाएं डालकर व बुके देकर सम्मान किया। इस अवसर पर कैप्टन सुभाष ने पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज का उनको प्रदेश के ओबीसी मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने पर आभार जताते हुए कहा कि भाजपा ने जोगी समाज को प्रदेश की राजनीति में स्थान देकर बहुत बड़ा सम्मान दिया है ओर इसके लिए जोगी समाज पार्टी का सदा आभारी रहेगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि बीजेपी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ने जनता के हित के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं बनाई है जिसका फायदा प्रदेश के हर वर्ग को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार ने प्रदेश से भ्रश्टाचार को जड़ से खत्म करने का बीड़ा उठाया हुआ है ओर आज बिना खर्ची व बिना पर्ची के हर वर्ग के काम हो रहे है। कांबोज ने कहा कि पिछले दिनों यमुना नदी में आई बाढ़ से किसानों का बहुत नुकसान हुआ है। प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं इस पर कड़ी नजर रख रहे है ओर शीघ्र ही विशेष गिरदावरी करना किसानों व अन्य पीडि़तों का मुआवजा राशि देने का काम सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार ने छह हजार करोड़ रूपयों की मुआवजा राशि पीडि़त किसानों को दी थी। इस मौके पर मेहर सिंह, राम कुमार, शमशेर भगत सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
