संस्था आध्यात्मिक ज्ञान, राजयोग, मैडि़टेशन तथा स्वशक्तिकरण की निशुल्क शिक्षा दे रही है : बी के ज्योति बहन

0
18

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सुखधाम से बाबा मिलन के लिए जत्था माउंट आबू (राजस्थान) रवाना
बाबैन (रवि कुमार): प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के भाई -बहनों का जत्था सैन्टर प्रभारी बी के ज्योति बहन मार्ग दर्शन मे बाबा मिलन के लिए माउंट आबू (राजस्थान) के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर बी के ज्योति बहन ने संस्था के बारे मे विस्तार से बताते हुए कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय निराकार शिव परमात्मा द्वारा अपने साकार माध्यम प्रजापिता ब्रहमा बाबा द्वारा 1937 में स्थापित सामाजिक, आध्यात्मिक संस्था है। संस्था को संयुक्त राष्ट्रसंघ से एन जी ओ के रूप में मान्यता प्राप्त है। उन्होंने बताया कि भारत स्थित 4000 से अधिक शाखाओं के माध्यम से संस्था आध्यात्मिक ज्ञान, राजयोग, मैडि़टेशन तथा स्वशक्तिकरण की निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रही। उन्होंने बताया कि संस्था शिक्षा के क्षेत्र,स्वास्थय क्षेत्र व लोगों को जागृत करने का पुनीत कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के साथ विश्व परिवर्तन का जो कारवां बाबा जी ने प्रारंभ किया था आज वो एक महान सेना के रूप मे तबदील हो चुका है। आज करीब 40000 युवा बहनें अपना जीवन इस पुनीत कार्य मे अर्पण कर चुकी है। बी के ज्योति बहन ने बताया की लाड़वा आश्रम से साल मे 3-4 जत्थे  बाबा मिलन के लिए माउंट आबू (राजस्थान) जाते है। इस जत्थे मे सुनील कुमार, अशोक गौड़, सुरेश सैनी,गौतम,लाबो,रीना देवी,नीरज कुमार, मांगा राम, ओम प्रकाश, रवि राहुल अरोड़ा,गौरव गर्ग, सुषमा,जगदीप कौर,लाबो,रीना देवी रवाना हुए।