
शाहाबाद (सुरजीत विनायक): कांग्रेस नेता मोहनलाल भांवरा ने गांव रत्नगढ़, रावा, त्यौड़ा, त्यौड़ी, किशनगढ़ में पार्टी के जनसम्पर्क अभियान के दौरान कहा कि प्रदेश में लगातार कांग्रेस पार्टी का ग्राफ बढ़ रहा है और लगातार लोग पार्टी में अपनी आस्था जता रहे है। भांवरा ने कहा कि अब समय दूर जब प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार होगी और चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगें। भांवरा ने कहा कि प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार की जनविरोधियों से त्रस्त है और विकल्प के तौर पर कांग्रेस पार्टी को देख रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव का समय आते ही पार्टी की लहर तुफान का रूप ले लेगी जिसमें सभी विपक्षी पार्टियां धराशाही हो जाएगी। भांवरा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा व पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को मिले अपार समर्थन ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रदेश में आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है।
डा. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर किए पुष्प अर्पित
