
शाहाबाद मारकंडा, 16 जून (सुरजीत विनायक): सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित भाजपा सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूरे होने पर चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के दौरान रानियां में आयोजित संयुक्त मोर्चा बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कृष्ण बेदी ने कहा कि 2014 के बाद मोदी राज में भारत देश विश्व की एक महान शक्ति बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल केवल और केवल जनहित के कार्यो में लगे रहते है। जिससे देश व हरियाणा प्रदेश तरक्की के नए मुकाम हासिल कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए देश के सभी विपक्षी दल प्रयास कर रहे है लेकिन आज भी देश के बच्चे-बच्चे की जुबां पर केवल नरेंद्र मोदी नाम ही है। पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने देश व प्रदेश में सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचानें के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। बैठक को प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, पंचकुला जिलाध्यक्ष अजय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पहुंचनें पर आयोजकों द्वारा मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर रायपुर रानी मंडल प्रधान मदन धीमान, पंचकुला मंडल प्रधान सुखबीर, स्वर्ण सिंह, कृष्ण अली, अच्छरपाल चौधरी, प्रतिभा शर्मा, वीरेंद्र राणा, अमृत सिंह, संजय आहुजा, विशाल सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।
