भाजपा सरकार ने की लोगों की मुश्किलें आसान : कृष्ण बेदी

0
10

शाहाबाद (सुरजीत विनायक): मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव व पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने गुरुवार को अपने हुडा स्थित निवास स्थान पर जनसमस्याएं सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को हल करने के निर्देश दिए। कृष्ण बेदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों की मुश्किलें आसान करने का कार्य किया है। आज कोई भी जानकारी इंटरनैट के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए लोगों को दफ्तरों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं रही है। बेदी ने कहा कि शाहाबाद हल्के के विकास के लिए वह हमेशा तत्पर रहे है और उनका सपना है कि शाहाबाद मारकंडा न केवल हरियाणा के अपितु देश के मानचित्र पर विशेषतौर पर चमके। बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान हल्के की जितनी भी समस्याएं बताई गई थी सभी को हल करने के आदेश मुख्यमंत्री द्वारा दे दिए गए है और जल्द ही सभी समस्याओं का हल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिल रहा है। बेदी ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनावों में देश व प्रदेश की जनता एक बार फिर भाजपा को अपना आशीर्वाद देगी और नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनकर देश को और मजबूती प्रदान करेगें। इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुल्तान अजरानां, भाजपा युवा नेता गौरव बेदी, सुखविंद्र गुमटी, रवि दामली, अनूप कुमार विक्की, यशमग आदि मौजूद थे।