
इन्द्री(विजय काम्बोज )
इन्द्री शिवपुरी में आज एक मींटिग आयोजित कर नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इस मौके पर संस्था के सभी सदस्य मौजूद रहे। मींटिग में सबसे पहले पिछली कार्यकारिणी द्वारा सभी सदस्यों के समक्ष अपने कार्यकाल का हिसाब किताब दिया गया। इसके बाद सभी की सहमति से नई कार्यकारिणी का अगले दो वर्ष के लिए गठन किया गया। इस नई कार्यकारिणी में सुरेश भाटिया को प्रधान, पप्पी सचदेवा को खजांची, वीनू भाटिया को सचिव, शिव शर्मा को सह सचिव व रिंकू मिढ़ा को उप खजांची मनोनीत किया गया। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने मिलजुल कर संस्था के हित के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विक्की मल्होत्रा ,सरदार चरनजीत सिंह ,मोहन लाल बतरा ,रोशन लाल गोयल ,रिंकु खन्ना ,एडवोकेट तरुण मेहता, काका वोहरा ,ड़ा. गौरव प्रिंस धूडिय़ा, बालकिशन लांबा ,हर्श शर्मा ,टोनी वोहरा , अशोक खन्ना ,विजय चोपडा ,राजू मिढ़ा ,गुरदेव सिंह नीटी, अशोक मलिक ,हरपाल सिंह सहित सभी सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।
