
इन्द्री|| 24 मई 2023 को राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह बहुत ही हर्षोंउल्लास एवं धूमधाम से समारोह मनाया जाएगा। यह जानकारी विधायक रामकुमार कश्यप ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक में दी। उन्होंने बैठक में बताया कि अनाज मंडी में महर्षि कश्यप जयंती समारोह के लिए इन्द्री में राज्य स्तरीय रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के साथ-साथ राज्य के मंत्रीगण भी उपस्थित रहेंगे।
विधायक रामकुमार कश्यप ने बैठक में प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी समाज के महापुरूषों की जंयतियों को राज्य स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है। यह अपने आप में एक बहुत ही बड़ा निर्णय है। इसी कड़ी में महर्षि कश्यप जयंती समारोह बड़े स्तर पर इन्द्री में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि 24 मई को इन्द्री में आयोजित होने वाली महर्षि कश्यप जंयती समारोह का भव्य तरीके एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न कराएं।
उन्होंने कहा कि संतों ने जो शिक्षा समाज को दी है, उसी शिक्षा की बदौलत आज हमारा देश विश्व गुरू बनने एवं उन्नति के शिखर पर है। उन्होंने बताया कि गुरूओं, संतों, ऋषि मुनियों, पीर पैगम्बरों व महापुरूषों नें पूरी मानवता को सच्चाई व धर्म के मार्ग पर चलने का सन्देश दिया है। संतों को किसी धर्म और जाति की सीमाओं में सीमित रखना न्यायोचित नहीं है क्योंकि संत सभी के सांझे होते हैं और संतों ने समाज व देश को हमेशा सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है।
रामकुमार कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप जंयती समारोह में भाजपा कार्यकर्ता की डयूटी जिस कार्य के लिए लगाई जाए, वह उस कार्य को पूरी लगन एवं मेहनत से करें और बैठक में सभी भाजपा नेतागण एवं कार्यकर्ताओं का आह्वïान किया इस जंयती समारोह को सफल बनाने के लिए हमें कड़ी मेहनत करनी होगी जिसके लिए हम अभी से लग जाए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जंयती समारोह में पहुुंचने के लिए आमंत्रित करें, क्योंकि महर्षि कश्यप जंयती समारोह में संतों एवं महापुरूषों द्वारा संतवाणी का प्रचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसके सभी कार्यकर्तागण पार्टी के लिए समर्पित है और कार्यकर्ताओं की बदौलत भारतीय जनता पार्टी का नाम विश्व की राजनैतिक पार्टियों में शूमार है। उन्हें सभी भाजपा कार्यकर्ताओं पर बहुत ही गर्व है कि उन्हें जो कार्य सौंपा जाता है उसे अपना नीजि कार्य समझते हुए उसे पूरा करने का आमदा रहते हैं। उन्होंने बताया कि जयंती समारोह में संत समाज के महापुरूषों के साथ-साथ भाजपा के नेतागण भी भाग लेगें।
बैठक में वरिष्ठï भाजपा नेता सांसद प्रतिनिधि रोशन लाल, धर्मपाल शाडिल्य, अमनदीप सिंह विर्क, ब्लाक समिति चेयरपर्सन प्रतिनिधि बलिन्द्र कटारिया, महिन्द्रपाल तोमर, सुनील खेडा, महिन्द्र सिंह पंजोखरा, अजय मुरादगढ, पार्षद राजेन्द्र मिढडा,संजय जोगी सहित भाजपा नेतागण एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
