प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर विकासात्मक योजनाएं बनाई है:-रामकुमार कश्यप

0
8

इंद्री 26 जून, विधायक रामकुमार कश्यप ने सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हलके की जनता की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई कार्यक्रम में विधायक ने लोगों द्वारा उनमे समक्ष रखी गई अधिकतर समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर ही निदान कर दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करें, ताकि उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पडें।   विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार ने सबसे पहले शासनतंत्र में फैले भ्रष्टïाचार को समाप्त कर लोगों को ईमानदार एवं सबका साथ-सबका विकास नीति में विश्वास रखने वाली सरकार दी है और पूरी ईमानदारी से सरकार चलाकर लोगों के हित में अनेक विकास कार्य किए। उन्होंने बताया कि भाजपा की सरकार बनने से पहले सरकारी तंत्र में भ्रष्टïाचार की जड़े बहुत गहरी थी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही नौकरियों में फैले भ्रष्टïाचार को समाप्त किया। सरकारी नौकरियों में भाई-भतीजावाद का बोलबाला था। जैसे ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी बिना भेदभाव युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर विकासात्मक योजनाएं बनाई है और सभी जातियों एवं धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने में आस्था रखी है।   विधायक रामकुमार कश्यप ने 24 जून को पानीपत में आयोजित केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की रैली में विधानसभा क्षेत्र इन्द्री से भाग लेने वाले लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल बहुत ही ऐतिहासिक एवं गौरवशाली रहा है, जिसकी वजह से आज भारत का नाम विश्व पटल पर चमका है। केन्द्र सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए असंख्य नीतियां एवं योजनाएं बनाई है, जिनका लाभ देश की जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों एवं योजनाओं के साथ-साथ समान विकास कार्यों से देश व प्रदेश की सरकारों से प्रसन्न हैं। उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं का आह्वïान किया कि वे भाजपा की मजबूती के लिए काम करते रहे और मिलकर केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठï नेतागण एवं कार्यकताओं के साथ-साथ हलके की जनता भी उपस्थित रही।