
करनाल में गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज के जन्मोत्सव पर आयोजित राधा जागरण में पहुंचे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने स्वामी ज्ञानानंद को उनके जन्मोत्सव पर दी बधाई
करनाल || लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता ग्रंथ नहीं बल्कि जीवन का वह दर्शन है, जिसमें व्यक्ति की हर समस्या का समाधान छिपा है। इस श्रीमद्भगवद्गीता के संदेश को गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने जन-जन तक पहुंचाया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सोमवार को गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के जन्मोत्सव पर करनाल के सेक्टर-12 में आयोजित राधा जागरण के अवसर पर बोल रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि आज उत्सव का दिन है। जिन्होंने सारा जीवन गीता को समर्पित किया, उनका जन्मोत्सव है। स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने संपूर्ण समाज में गीता के ज्ञान, गीता के सार, गीता के संदेश को पहुंचाया और गीता के साथ जीने की राह दिखाने का कार्य किया। गीता के कर्मयोग, ज्ञानयोग, भक्तियोग से उन्होंने लाखों लोगों का जीवन बदला है। उन्होंने मानव कल्याण के लिए लाखों लोगों को प्रेरित किया है।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज ने सदा भगवान श्री कृष्ण के जीवन, उनके आदर्श पर जीने की राह बताने का काम किया है। उन्होंने कितने ही लोगों के जीने की राह बताई है, इसलिए हम उनके प्रति कृतज्ञ हैं। उन्होंने मानवता के लिए संदेश दिया, जीयो गीता के रूप में संदेश दिया, कृष्ण कृपा के रूप में संदेश दिया, उनकी कृपा ऐसे ही बनी रहे, हम सभी के जीवन में उनका मार्ग दर्शन मिलता रहे।
इस अवसर पर स्वामी गुरुशरणानंद जी, साध्वी ऋतम्भरा, पीयूष मुनी जी , सुख्खा सिंह जी, प्रेम मूर्ति जी, जोगा सिंह जी, बाबा निहाल गिरी जी, वंशी पुरी जी, आत्मानंद पुरी जी, दिव्यानंद जी, कृष्णनंद जी, चरणदास जी, आत्मानंद जी, भूपेंद्र सिंह जी, ज्ञानेश्वर जी, महेश मुनी जी, सतपाल जी, हरिपरिव्राजक जी, माण्डी वाले बाबा जी, सांसद संजय भाटिया, विधायक हरविंदर कल्याण, मेयर रेणु बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर जगमोहन आनंद, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय भठला, भाजपा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, जिला उपायुक्त अनीश यादव, एसपी शशांक कुमार सावन, निगम कमिश्नर अभिषेक मीणा व अन्य वरिष्ठ जन मौजूद रहे।
