शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश भारद्वाज ने राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पाया गोल्ड मैडल 

0
55

इन्द्री(विजय काम्बोज) शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश भारद्वाज का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक चैंपियनशिप के क्षेत्र में परिचय का मोहताज नहीं है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ  इंडिया के द्वारा दिनांक 16 फरवरी से 19 फरवरी 2023 तक चौथी राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप द्रोणाचार्य स्टेडियम, कुरुक्षेत्र में आयोजित की गई।  उन्होंने इस चैंपियनशिप में 100 और 300 मीटर बाधा दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसके लिए उनको स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।

यह महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है। शारीरिक शिक्षा के अध्यापक होने के नाते ना केवल वे स्वयं को शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ रखते हैं बल्कि विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत भी हैं। उनके निर्देशन मे महाविद्यालय के विद्यार्थी भी वूशु, ताइक्वांडो व कराटे जैसे खेलों में विभिन्न स्तरों पर मेडल जीत कर महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने 2017 से 2022 तक विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में नए कीर्तिमान स्थापित किए। उनकी वर्तमान उपलब्धि के लिए महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने बधाई दी तथा आगामी खेलों के लिए शुभकामनाएं दीं।