
महर्षि कश्यप जयंती में गृह मंत्री अनिल विज होगें मुख्यातिथि
इन्द्री || विधायक राम कुमार कश्यप ने 24 मई को इंद्री में आयोजित होने वाली महर्षि कश्यप जयंती समारोह को लेकर विधानसभा क्षेत्र के नेवल, कुंजपुरा, बड़ा गांव, शेरगढ़ टापू, चांदसमंद, बीड माजरी, ब्याना,सुल्तानपुर, जटपुरा जागीर, कुडक़ जागीर आदि गांवों का दौरा कर लोगों को महर्षि कश्यप जयंती समारोह में पहुंचने के लिए आमंत्रित किया। विधायक राम कुमार कश्यप ने बताया कि इंद्री में राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस राज्य स्तरीय कश्यप जयंती समारोह में मुख्य अतिथि हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के साथ-साथ प्रदेश के अन्य मंत्री गण भी उपस्थित रहेंगे। यह हमारी विधानसभा क्षेत्र के लोगों का सौभाग्य है कि राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह मनाने का अवसर हमें मिला है, इस समारोह में राज्य के सभी जिलों से लोग आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी धार्मिक गुरुओं की राज्य स्तरीय जयंती समारोह मनाने का निर्णय लिया है, जो अपने आप में ऐतिहासिक निर्णय है। हमें चाहिए कि किसी भी स्थान पर किसी महापुरुष की जयंती समारोह आयोजित हो वहां पर अवश्य जाना चाहिए। ऐसे समारोह में जाने से हमें अपने पूर्व इतिहास के बारे जानकारी मिलती है और हम अपनी पुरानी संस्कृति से रूबरू होते हैं। हमें जीवन जीने का आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि संत महापुरुष किसी विशेष धर्म जाति से संबंध नहीं रखते बल्कि पूरी मानवता को सदमार्ग पर चलने का संदेश देते हैं इसलिए हमें महर्षि कश्यप जयंती जैसे सभी समारोहों में भाग अवश्य लेना चाहिए, हमें अपने महापुरुषों के बताए हुए मार्ग पर चलकर उनका मान-सम्मान करना चाहिए। भारतीय संस्कृति भाईचारे एवं आपसी एकता के कारण हमारा देश भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सभी महापुरुषों के जयंती समारोह मनाने से युवाओं और हमारी आने वाली पीढिय़ों को इन महापुरुषों द्वारा दिए गए उपदेश एवं उन्नति के मार्ग पर आगे बढऩे की जानकारियां मिलेंगी। हमारी युवा पीढ़ी का रुझान अपने धर्म समाज व देश की उन्नति की ओर बढ़ेगा । उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि हम महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज व देश को आगे बढ़ाने में अपना अहम योगदान दें और सामाजिक बुराइयों से दूर रहें अपनी सोच को सही दिशा दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में जब से भाजपा सरकार बनी है प्रदेश के हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर कार्य किए गए हैं। जिसका लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है।
