सेवानिवृति पर दी विदाई पार्टी

0
10

शाहाबाद मारकंडा (सुरजीत विनायक): शुक्रवार को जन स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत हुए टयूबवैल ऑपरेटर राजकुमार व मनोहरलाल को स्टाफ सदस्यों द्वारा विदाई पार्टी दी गई। कार्यक्रम में ऑल हरियाणा पीडबल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय प्रधान विश्वनाथ शर्मा एवं प्रांतीय महासचिव नरेंद्र धीमान ने विशेष रूप से शिरकत की। विश्वनाथ शर्मा ने कहा कि दोनों कर्मचारियों ने अपना काम पूरी ईमानदारी एवं लग्न से किया। उन्होंने कहा कि एक कर्मचारी सरकारी पद से बेदाग सेवानिवृत होता है यह उस कर्मचारी की स्वच्छ कार्यशैली को दर्शाता है। स्टाफ सदस्यों द्वारा सेवानिवृत दोनों कर्मचारियों को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। राजकुमार एवं मनोहरलाल ने उनकी रिटायरमैंट पर विदाई पार्टी के आयोजन के लिए स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अमरीक सिंह, शाहाबाद के प्रधान प्रवेश घौरी, अजय कुमार, कुमार गौरव, गगन कुमार, अंग्रेज सिंह, सुनील, कपिल गर्ग, पुनीत, सचिन गुप्ता आदि मौजूद थे।