

इन्द्री (विजय काम्बोज)
इन्द्री के पूर्व विधायक राकेश कांबोज ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा पूरे देश में की गई भारत जोड़ों यात्रा से बीजेपी घबराई हुई है। भाजपा की पोल जनता के सामने खुल चूकी है ओर इसी के चलते राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को खत्म किया गया है। राहुल गांधी की इस यात्रा से कांग्रेस पार्टी में जोश का संचार हुआ है। पूर्व विधायक राकेश कांबोज आज इन्द्री अनाज मंड़ी में अपने समर्थकों के साथ जगाधरी में होने वाली विपक्ष आपके समक्ष रैली में जाते समय बोल रहे थे। राकेश कांबोज आज कारों व बसों के काफिलें के साथ रैली के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि आज की जगाधरी में होने वाली रैली विपक्ष आपके समक्ष का मुख्य उद्देश्य जनता के सामने सरकार की पोल खोलना है। केन्द्र व प्रदेश की सरकारे जनहित के लिए कार्य नहीं कर रही है। इस रैली में सरकार की गलत नीतियों को जनता के सामने रखने का काम किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी बहुमत से विजयी होकर सरकार का निमार्ण करेगगी। इस मौके पर रघुनाथ सैनी, अशोक कुमार, अ्रग्रेज सिंह, नवदीप, अजय कुमार, मनोज कुमार, राजीव नन्हेड़ा, विक्रम खानपुर, रमेश दाबड़ा, श्रवण कुमार, प्रदीप कुमार व रविन्द्र कुमार सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
