
इंद्री/करनाल विजय काम्बोज||विधायक रामकुमार कश्यप ने बताया कि प्रदेश के ईमानदार व यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में पहुंच कर मौके पर ही जनसंवाद के माध्यम से लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों का निपटारा कर रहे हैं और इसके साथ-साथ लोगों को सरकार द्वारा चलाई गई विकासात्मक योजनाओं की जानकारी भी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश के सभी मंत्रीगण हरियाणा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में जाकर जन संवाद के माध्यम से लोगों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 3 अक्तूबर 2023 को माननीय राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार विधानसभा इंद्री के गांव रैयतखाना, धनोखेड़ी व कलरी जागीर में जनता से सीधा संवाद करेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे तथा मौके पर प्रदेश सरकार की विकासात्मक योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। इन संवाद कार्यक्रमों में प्रशासन के सभी अधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगे।
