
इन्द्री (विजय काम्बोज ) इंडियन बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस फेडरेशन की ओर से करनाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में इंद्री हलके के गांव कलरी खालसा के प्रजापति अंकित गिरी ने अपने वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया उनके मेडल जीतने से गांव में खुशी की लहर है तथा गांव के लोगों ने उनका गांव में पहुंचने पर स्वागत किया। खिलाड़ी प्रजापति अंकित गिरी ने बताया कि करनाल में 12 मार्च को बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस फेडरेशन के द्वारा प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें उन्होंने अपने वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें उनका सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ इसके लिए उन्होंने अपने कोच अपने माता-पिता का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि उनको 2022 में करनाल आयोजित एक प्रतियोगिता में मिस्टर करनाल का खिताब अपने नाम 2022 में कर चुके हैं। उन्होंने कहा वह अब तक सात मेडल जीत चुके हैं।
4 गोल्ड 2 सिल्वर 1 कांस्य पदक हासिल किया है। उन्होंने बताया कि आगामी पंजाब में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 19 मार्च को हिस्सा लेंगे तथा 26 मार्च को ही पंजाब में आयोजित मिस्टर इंडिया की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे हैं।
