प्रदीप कांबोज बने आम आदमी पार्टी के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष

0
16

इन्द्री ।। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप चौधरी को पार्टी द्वारा घोषित अपनी कार्यकारिणी में ओबीसी मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनित किया है। इस की घोषणा होने पर प्रदीप कांबोज के समर्थकों में खुशी का माहौल बना हुआ है। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रदीप कांबोज ने बताया कि पार्टी आलाकमान द्वारा जो उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी गई है वो उसका पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निर्वाह करेगें। उन्होंने पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का उन पर भरोसा जताने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि वो पार्टी की कल्याणकारी नीतियों का प्रचार जनजन तक सभी को पार्टी से जोडऩे का काम करेगें। पार्टी पहले से ही दो प्रदेशों में सफलतापूर्वक अपनी सरकारें चला रही है। इन दोनो प्रदेशों की जनता पार्टी की नीतियों से पूरी तरह से सहमत है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में प्रदेश में बीजीपी की सरकार से सभी वर्ग दु:खी व परेशान है। प्रदेश के कर्मचारियों को अपनी मांगों को मनवाने के लिए सडक़ों पर बैठना पड़ रहा है। प्रदेश के लोग बदलाव के मूड में है ओर इस समय उनके सामने केवल एकमात्र आम आदमी पार्टी ही विकल्प है। प्रदीप कांबोज ने कहा कि आने वाले चुनावों में आप पार्टी बहुमत से विजयी होकर सरकार का निमार्ण कर प्रदेश की सेवा करेगी। आम आदमी की सरकार बनने पर हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाओं को बनाकर एक समान रूप से विकास कार्यो को किया जाएगा।