आने वाले चुनावों में जनता मौजूदा सरकार को दिखएगी सत्ता से बाहर का रास्ता : सूरा

0
10

लाडवा (नरेश गर्ग): शनिवार को लाडवा की विस्तार मंडी में आम आदमी पार्टी के गुरुदेव सिंह सूरा को आम आदमी पार्टी की ओर से हरियाणा प्रदेश किसान संघ के उपाध्यक्ष बनाए जाने को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आम आदमी के पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुदेव सिंह सूरा को फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
नवनिर्वाचित किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह सूरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता का वह आभारी है कि उन्होंने उनको इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। जिस पर वह खरा उतरने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से आम आदमी पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। वहीं उन्होंने मौजूदा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार का कोई वजूद नहीं है। अब सिर्फ देश व प्रदेश की जनता चुनाव का इंतजार कर रही है और भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली व पंजाब में इतने अच्छे कार्य कर रहे हैं, जिसकी पूरे देश में चर्चा हो रही है। अब आने वाला समय हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी का होगा। इससे पूर्व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल मालाएं पहना वह मिठाई खिलाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर करनैल सिंह, मनदीप सिंह तूर, अनिल माटा, संदीप गुप्ता, दुर्जन सिंह, श्यामलाल नंबरदार, दीपक प्रभाकर, पूर्ण सिंह, जगदीप कौर सूरा, रणजीत सिंह, अश्वनी वाधवा, सतविंदर सिंह, राहुल अरोड़ा, परमिंदर नागरा, जसविंदर सिंह सहित अनेक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।