मेरे द्वारा किए कामों की इंद्री की जनता पांच वर्ष बाद भी तारीफ करती है: करणदेव कांबोज

0
20
पूर्व मंत्री करण देव कंबोज द्वारा करवाए गए कार्यो को इंद्री हलके की जनता आज भी याद करती है: सांसद संजय भाटिया
ओबीसी मोर्चा के सामाजिक सम्मेलन व सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं की भीड़ देख गदगद हुए पूर्व मंत्री करण देव कांबोज व सांसद संजय भाटिया
इन्द्री विजय काम्बोज : भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की ओर से इंद्री में सामाजिक सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष करणदेव कांबोज व सांसद संजय भाटिया थानेसर से विधायक सुभाष सुधा, जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि सोहन सिंह राणा ने संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरूआत श्यामा प्रशाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्रों के सम्मुख दीप प्रजवल्ल्ति कर की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नंदलाल पांचाल व मंच का संचालन रणबीर गोयत ने किया। इस दौरान दर्जनों महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की उन्हें सांसद व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष करण देव कंबोज ने पार्टी का पटका डालकर स्वागत किया।
पूर्व मंत्री व ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कांबोज ने आए सभी लोगों का आभार जताया और कहा कि 2014 से 19 तक इंद्री हल्के में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य करवाए गए जिन्हें हलके की जनता आज भी याद करती है और तारीफ करती है। इस कार्यकाल में इतने विकास कार्य हुए जिनका रिकॉर्ड तोड़ना आसान नहीं है। वह कार्यकर्ताओं की भावनाओं की पूरी तरह से कदर करते हैं जिसे भी पार्टी टिकट देकर भेजेगी उसी के समर्थन में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा को जिताने का कार्य करेंगे। मनोहर सरकार में ही ओबीसी मोर्चा को 8 प्रतिशत का आरक्षण मिल पाया है। इसी प्रकार केन्द्र में भी ओबीसी कमीशन का निमार्ण कर समाज को आगे लाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि आज केन्द्र में 60 प्रतिशत मंत्री ओबीसी व एससी समाज के है। इसी प्रकार ओबीसी समाज के बच्चों को मैडिक़ल, सांईस व अन्य बडे संस्थानों में 27प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है। यह सब भाजपा सरकार के शासनकाल में ही संभव हो पाया है। कमजोर वर्ग का ध्यान करते हुए उन्हें 10 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज सब का साथ, सब का विकास व सब का विश्वास नीति पर कार्य हो रहा है। उज्ज्वला योजना, गरीब वर्ग के लोगों के लिए घर देने की सुविधा व 24 घंटे बिजली देने का काम प्रदेश की सरकार कर रही है।आज प्रदेश के 5662 गांवों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यक त्र्ता चुनावों के लिए हर समय तैयार रहता है।
उन्होंने कहा की आज भारत बदल चुका है। जब से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली है तब से पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। आज का भारत सुरक्षित हाथों में है। भारत को पूरे विश्व में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में हाईवे, पुलों व टनलों का जाल फैलाया जा रहा है जिससे यातायात बहुत ही आसान हो गया है। नए नए आधुनिक रेलवे स्टेशनों का निमार्ण किया जा रहा है। मेक इन इंडिय़ा ओर स्वदेशी के बैनर तले आर्मी को सप्लाई होने वाले ज्यादातर हथियार देश में ही बनाए जा रहे है ओर विदेशों में भी निर्यात किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 को तोडने का काम केवल बीजेपी की सरकार के कार्यकाल में संभव हो पाया है।  2024 में भी केन्द्र व प्रदेश में बीजेपी की तीसरी बार सरकार बनेगी ओर देश व प्रदेश का विकास करेगी। कांबोज ने कहा कि राहुल गांधी को क्या पता की जीरी कहां उगाई जाती है। वो कभी ट्रक में बैठते है ओर कभी खेतों में जाते है। कर्णदेव ने कहा कि आने वाला चुनाव किस पार्टी के साथ मिलकर लड़ा जाएगा इसका निर्णय आलाकमान करेगा।
इस मौके पर सांसद संजय भाटिया ने पूर्व मंत्री करण देव कंबोज की जमकर तारीफ करते हुए कहा की इंद्री हल्के में उनके द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को जनता आज भी याद करती है। उनके यहां आने से भारतीय जनता पार्टी मजबूत होगी। हालांकि टिकट देना पार्टी का काम है। वह जिस भी गांव में जाते हैं लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते। पिछले चुनाव में उन्हें रादौर से टिकट दिया गया ,लेकिन मुख्यमंत्री के कहने पर वह इंद्री में प्रचार के लिए आए और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्षो के शासनकाल के दौरान देश ने विकास की बुंलदियों को छूआ है। आज पूरे विश्व में भारत का नाम सम्मान से लिया जा रहा है। वो दिन दूर नहीं जब भारत फिर से विश्व गुरू बनेगा। सांसद ने कहा कि आज हरियाणा में भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से नकेल लगा दी गई है। भ्रष्टाचारियों पर सरकार की पूरी नजर है। पूरे प्रदेश में एक समान रूप से विकास के कार्य हो रहे है। बिना पर्ची ओर बिना खर्ची के योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरियों दी जा रही है। कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के बारे में पूछे प्रश्र में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को क्या पता की धान की फसल कहां पर होती है। वो तो केवल फोटो सैशन के लिए ऐसा करते है ओर हमेशा अपना मजाक करवाते है। आप पार्टी के बारे में उन्होंने कहा कि आप पार्टी का प्रदेश में कोई जनाधार नहीं है। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष नंदलाल पंचाल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ राजवीर आर्य , आईटी सेल प्रमुख संदीप वर्मा, उपाध्यक्ष सुमेर चंद कंबोज, रघुवीर बतान, मेहम सिंह धीमान,विकास कंबोज, ऋषिपाल कांबोज, मंडल अध्यक्ष अमनदीप सिंह विर्क, मोहन सैनी, अमित खेड़ा, अमित गोयल, सुनील खेड़ा, बबली कांबोज, कुसुम, कमलेश, सुशील गुज्जर, रामप्रसाद ढांडा, सेठपाल राणा मखाला, कमलजीत मंडाण, सतीश राणा उचाना, कुलदीप राणा, नरेश चौरा, चरणजीत विनायक, विनोद कांबोज, ब्रह्मजीत जडौली,  सतपाल गर्ग सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।