जनता कांग्रेस के कार्यकाल को कर रही है याद : भांवरा

0
34

शाहाबाद  (सुरजीत विनायक): कांग्रेस नेता मोहनलाल भांवरा ने जनसम्पर्क अभियान के दौरान गांव ढकाला व बीबीपुर में ग्रामीणों से बातचीत की। भांवरा ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार से आज गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी सहित हर वर्ग दुखी है। उन्होंने कहा कि आज जनता मंहगाई की मार झेल रही है लेकिन मौजूदा सरकार के नेता सत्ता का सुख भोग रहे है। आज पैट्रोल-डीजल, रसोई गैस सिलैंडर  सहित खाने की चीजों के दाम आसमान छूं रहे है। मोहनलाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हमेशा हर वर्ग के लिए कार्य किया। जनता आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल को याद कर रही है और चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। इस मौके पर गुरदीप सिंह, लबाब सिंह, बलजिंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, रोबिन धंतौड़ी, गुरजीत सिंह सैनी, मांगेराम सहित ग्रामीण मौजूद थे।