
इन्द्री विजय काम्बोज|| इन्द्री के बीडीपीओ ऑफिस में ब्लॉक स्तरीय दलित वूमेन लीडर्स की एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला कोऑर्डिनेटर पिंकी द्वारा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब अंबेडकर व सावित्रीबाई फुले जी की फोटो पर फूल अर्पित करके की गई। कार्यक्रम में ममता और सरोज द्वारा कास्ट एंड जेंडर इक्वलिटी ह्यूमन राइट एंड कांस्टीट्यूशन राइट के बारे में बताया गया। जिला कोऑर्डिनेटर पिंकी और सोनीपत से स्वाती द्वारा ह्यूमन राइट एंड कांस्टीट्यूशन राइट्स के बारे में महिलाओं व युवा लड़कियों को जागरूक किया गया। हिसार से फेलो मोनिका और सपना द्वारा कास्ट एंड जेंडर इक्वलिटी के बारे में युवा लड़कियों को जागरूक किया। और कुछ छाया चित्र दिखाकर उनको समझाया गया। ग्रुप एक्टिविटी के माध्यम से युवाओं द्वारा गांव की समस्याओं व उनके समाधान हम किस प्रकार कर सकते है। इसपर अपने विचार रखे। जिला समन्वयक हिसार द्वारा किस प्रकार से अधिकारी को शिकायत पत्र दे सकते है। उसकी जानकारी के बारे में बताएं। जिला करनाल से सामाजिक कार्यकर्ता कोमल जी व दीपा जी द्वारा भी महिलाएं को जागरूक किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता राज्य युवा अवार्डी नीरू देवी राज्य द्वारा भी युवा लड़कियों व महिलाओं को सावित्रीबाई फुले और बाबा साहब अंबेडकर की विचारधारा से प्रेरित किया।
