जरूरतमंद पितृविहीन लड़की की शादी में दिया जरूरत का सामान

0
37

शाहाबाद मारकंडा (सुरजीत विनायक): नर नारायण सेवा समिति द्वारा एक पितृविहीन लड़की की शादी में जरूरत का सामान दिया गया। यह जानकारी देते हुए समिति के संस्थापक मुनीश भाटिया ने बताया कि उक्त लड़की के पिता का देहांत हो चुका है। परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। उन्होंने बताया कि लड़की की माता भी पेट की बीमारी से ग्रस्ति है जिससे परिवार का गुजारा बड़ी मुश्किल से हो रहा है और लड़की की माता अपनी बेटी  की शादी करवाने में असमर्थ है। जिसे देखते हुए नर नारायण सेवा समिति, शिव कृपा सेवा समिति और दानी सज्जनों के सहयोग से लड़की की शादी में जरूरत का सामान दिया गया। इस मौके पर हरीश विरमानी, अभिषेक छाबरा, शिव कृपा सेवा समिति के प्रधान शशि कपूर, इंद्र मोहन वशिष्ठ  आदि मौजूद थे।