‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

0
12

शाहाबाद मेरी कर्मभूमि, शाहाबाद से ही लडूंगा चुनाव : बेदी
शाहाबाद मारकंडा (सुरजीत विनायक): मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऑनलाईन ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूतÓ संवाद कार्यक्रम देखा। कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी ने कहा कि संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा दिए गए भाषणों ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। बेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की पहचान सेवा भाव से होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं द्वारा जनहित में किए गए छोटे-छोटे कार्यो से लोग खुद ही आपस में जुड़ जाते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता जनता से जुड़कर समाजसेवा के कार्य करेगें तो भाजपा कार्यकर्ता के साथ-साथ आपकी पहचान समाजसेवक के रूप में भी बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज अगर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है तो इसका श्रेय बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जाता है। जिन्होंने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जिससे लोग पार्टी के साथ जुड़े। बेदी ने कहा कि भाजपा का संगठन मजबूत है। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे के प्रश्न पर पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि शाहाबाद उनकी कर्मभूमि है और वह शाहाबाद से ही चुनाव लड़ेगें। बेदी ने कहा कि वह शाहाबाद की जनता के ऋणि है जिन्होंने उन्हें विधानसभा में जाने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि अगर जनता उन्हें एक बार फिर अपनी सेवा करने का मौका देती है तो वह शाहाबाद के विकास के लिए पहले से भी अधिक तत्त्पर होकर कार्य करेगें। इस मौके पर मंडल प्रधान मुलखराज गुम्बर, जिला कोषाध्यक्ष तिलकराज अग्रवाल, पार्षद अमित सिंघल, राज सतीजा, राजेश चावला, त्रिलोचन सिंह हांडा, केहर सिंह सैनी, पीयूष राव, हरविंद्र सिंह संधू, अरूण कंसल, बलदेवराज सेठी, राहुल शर्मा, रविन्द्र शर्मा, अनूप विक्की, अमृतलाल, जोगिंद्र रत्ता, जयपाल सिंह, यशमग, पुनीत सौदा, पूर्ण सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।