इन्द्री(विजय काम्बोज)
पटना में आयोजित खेलों इण्डिया प्रतियोगिता के तहत राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में इन्द्री खंड के गांव बयाना की रश्मी काम्बोज पुत्री राजपाल ने 170 किलोग्राम भारोत्तोलन में गोल्ड पदक एवं बंगलौर में आयोजित प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर इन्द्री के विधायक राम कुमार कश्यप ने अपने निवास स्थान पर सम्मानित किया ।इस अवसर उन्होंने बोलते हुए कहा कि भारत विश्व का सर्वाधिक युवाओं वाला देश है और विश्व के विकसित देश भी मानते हैं कि भारत के युवा बुद्धिमान और प्रतिभावान हैं। विश्व के विकसित देशों में भारत के युवाओं का बड़ा योगदान है। भारत की विश्व के सभी देशों में अपनी अलग पहचान है और इसी पहचान के बल पर भारत विश्व के देशों में अपना विशेष महत्वपूर्ण स्थान रखता है। भारत की शान और पहचान को विश्व में फैलाने का श्रेय हमारे युवाओं को जाता है। विश्व के देशों में स्थापित बड़ी-बड़ी कंपनियों के वरिष्ठ पदों पर हमारे युवा किसी न किसी रूप में कार्य करके भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।

विधायक रामकुमार कश्यप ने बताया कि हमारे देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस इन प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें निखारने की आवश्यकता है। प्रतिभाएं गरीब एवं अमीर परिवारों दोनों में हो सकती है। उन्होंने बताया कि मध्यम परिवार से संबंध रखने एवं हलके का बेटी रश्मी काम्बोज ने भारोत्तोलन प्रतियोगिता में राष्टï्रीय स्तर पर गोल्ड पदक एवं कांस्य पदक जीतकर नया राष्टï्रीय रिकार्ड कायम कर प्रदेश व हलके के साथ-साथ अपने गांव का नाम रोशन किया। आज हमारे युवा किसी न किसी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं और हमें अपनी इन प्रतिवान युवाओं पर गर्व होना चाहिए।
विधायक ने कहा कि आज हरियाणा के खिलाडियों का दबदबा राष्टï्रीय स्तर पर ही नहीं अपितू अन्तर्राष्टï्रीय स्तर पर है। इसलिए खेलों को बढ़ावा देने के लिए ही प्रदेश सरकार ने खेल नीति बनाई है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी इन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहायता करनी चाहिए और इनके रास्ते में आने वाली बाधाओं को हटाने में हमें अपना पूरा प्रयास करना चाहिए। यदि हम इन प्रतिभाओं को आगे बढऩे में अपना सहयोग प्रदान करेंगे तो अवश्य ये युवा प्रतिभाएं हमारे देश व प्रदेश का नाम रोशन करने में पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे विश्व के अन्य देशों की उच्च कम्पनियों के वरिष्ठï पदों पर कार्य कर रहे युवाओं एवं विभिन्न खेलों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाडिय़ों के जीवन से प्रेरणा लेकर लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत व प्रयास करते रहें। इस मौके पर इन्द्री मंडलाध्यक्ष अमनदीप सिंह विर्क व बलिन्द्र कटारिया सहित कई अन्य मौजूद रहे।