
इन्द्री विजय काम्बोज
हरियाणा योग आयोग द्वारा हिसार में आयोजित प्रदेश स्तरीय योग प्रतियोगिता में इन्द्री के गांव मुरादगढ़ के रहने वाले मास्टर बलराज ने स्वर्ण पदक जीतकर गांव व जिला करनाल का नाम रोशन किया है। गांव में पहुंचनें पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के अनेकों योगा खिलाडिय़ों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर रहे डि़प्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने सभी विजेता खिलाडिय़ों को पदक देकर सम्मानित किया। मास्टर बलराज ने अपने आयु वर्ग 45 से 55 वर्ष में स्वर्ण पदक हासिल किया वहीं पंचकूला के खिलाड़ी द्वितीय व फरीदाबाद के खिलाड़ी तीसरे स्थान पर रहे। अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता जोकि राजस्थान में आयोजित की जाएगी उसमें मास्टर बलराज हरियाणा की टीम की ओर से भाग लेगें। गौरतलब है कि इससे पहले भी मास्टर बलराज कई राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अनेकों पदक हासिल कर चूके है। 2022 में उन्होंने पांच किलोमीटर पैदल चाल में स्वर्ण पदक हािसल किया था। मास्टर बलराज ने कहा कि योग करने से हमारे शरीर का पूर्ण विकास होता है। हमें नियमित रूप से योग प्राणायाम करना चाहिए। इस मौके पर पूर्व सरपंच बलजीत सिंह, सुनील कुमार,पूर्व सरपंच मान सिंह, जोगिन्द्र ङ्क्षंसंह, रणजीत सिंह, अशोक पांचाल, राजीव गांधी, दिवेश गांधी, टिंकू, जयप्रकाश, नीलम रानी, पूजा रानी व रूबी कांबाज सहित कई अन्य मौजूद रहे।
