गांव जनेसरो के पास नहर में व्यक्ति का शव मिला

0
22

इन्द्री।। हल्के के गांव जनेसरो के पास नहर में व्यक्ति का शव मिला है। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भिजवा दिया। मृतक की पहचान यूपी निवासी मोनू के रूप में हुई।जानकारी के अनुसार दो दिन पहले मोनू लाडवा नहर में मछली पकडऩे गया था। मछली पकड़े समय उसका पांव फिसल गया और नहर में जा गिरा। जिससे उसका सिर नीचे पानी में पड़े पत्थर से जा टकराया। इसके बाद वह पानी से बाहर नहीं आ सका। उस दौरान कुछ लोगों ने उसे नहर से निकालने का भी प्रयास किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। गांव जनेसरो के पास हुआ शव बरामद लाडवा थाना के जांच अधिकारी मूलचंद ने बताया कि गोताखोरों व पुलिस की टीमें द्वारा सर्च अभियान चलाया गया था। रविवार अलसुबह मोनू का शव गांव जनेसरों के पास नहर से बरामद हुआ है। उसके सिर पर भी चोट का निशान मिला है। आज मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक के परिजनों ने बताया मोनू जो लाडवा में ईंट-भ_े पर काम करता था। उसके पास 5 बच्चे हैं। जिसमें दो लड़के व 3 लड़कियां हैं। मोनू ही घर में अकेला कमाने वाला था। उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ा टूट पड़ा है।