सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति पर काम कर रही मनोहर सरकार : विधायक राम कुमार कश्यप

0
33

इन्द्री/ करनाल (विजय काम्बोज ) इन्द्री के विधायक राम कुमार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में  चल रही हरियाणा सरकार हर वर्ग को साथ लेकर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान और आढ़ती का गहरा संबंध है। किसानों के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मेरी फसल, मेरा ब्योरा के माध्यम से किसानों के खाते में 72 घंटे के अंदर उसकी फसल के दाम भेजे जाते हैं। जिससे किसान और व्यापारी दोनों खुश हैं। मेरा पानी, मेरी विरासत से मनोहर सरकार किसान के हर खेत में पानी पहुंचाने के लिए वचनबद्ध है। मंडी में व्यापारी और किसान को मूलभूत सुविधाएं मिलें, इसके लिए किसान कैंटीन जैसी अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं।