
इन्द्री काम्बोज ।। इन्द्री निवासी समाजसेवी अशोक मलिक ने 34 वीं बार पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन कर सर्वस्व के भले की प्रार्थना की। अशोक मलिक ने बताया कि वो पिछले 33 सालों से लगातार भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए यह यात्रा करते आ रहे है ओर अब की बार उनकी यह 34वीं यात्रा है। उन्होंने कहा कि भगवान भोले नाथ सब का भला करने वाले है ओर बहुत जल्दी ही प्रसन्न हो जाते है। मलिक ने पवित्र अमरनाथ की यात्रा के रास्ते में लंगर लगाने वाली प्रसिद्ध संस्था अमरनाथ सेवा मंडल करनाल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सिंगला परिवार पिछले 28 वर्षो से यह लंगर सेवा का कार्य लगातार कर रहा है। यह एक बहुत बड़ा पुनीत सेवा कार्य है। बिना किसी भेदभाव के यह संस्था इस कार्य को बखूबी निभा रही है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से इस परिवार के सदस्यों की खुशहाली की कामना की ओर कहा कि यह परिवार बधाई का पात्र है। इस मौके पर उनके साथ पार्षद नीरज गर्ग, अश्वनी गंडोत्रा व राकेश गांधी सहित कई अन्य साथी भी मौजूद रहे।
