लोकमान्य तिलक अंकनाद पहाड़ा समावेशन खंड स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0
20

इन्द्री विजय काम्बोज
विद्यालय शिक्षा निदेशालय हरियाणा सरकार एवं मैप एपिक कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त सहयोग से लोकमान्य तिलक अंकनाद पहाड़ा समावेशन खंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन खंड संसाधन संयोजक उर्वशी विज के सफल मार्गदर्शन में सम्पन्न  हुआ। इस प्रतियोगिता कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अंजु सरदाना ने विशिष्ठ अतिथि के तौर पर शामिल होकर बच्चों  का मनोबल बढाया। प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला गढ़ी बीरबल,नन्हेडा,जनेसरों,हिनोरी व इन्द्री के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में गढ़ीबीरबल स्कूल के पांचवीं कक्षा के छात्र कमल ने प्रथम स्थान एवं शिवम ने खंड स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करके जिला स्तर की प्रतियोगिता में अपना नाम सुनिश्चित किया।बच्चों की उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी अंजू सरदाना व उर्वशी विज ने शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थीयों में नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप संख्यात्मकता और गणितीय कौशलों का विकास करना है। प्रतियोगिता कार्यक्रम में बच्चों के साथ अध्यापक उधम सिंह काम्बोज , बलजिंदर सैनी, रणधीर सिंह, अनीता कुमारी , आशा रानी भी उपस्थित रहीं। निर्णायक मंडल में निशा एबीआरसी भादसों और निशा कांबोज एबीआरसी भौजी खालसा शामिल हुए। रविंद्र कुमार, कविता रानी ,धर्मेंद्र सिंह बीआरपी की कार्यक्रम में विशेष भूमिका रही। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।