पुलिस गुप्तचर इकाई करनाल द्वारा डेरा हलवाना में किया लंगर वितरित 

0
10

इन्द्री विजय काम्बोज
पुलिस गुप्तचर इकाई करनाल की ओर से यमुना नदी से सटे गांव डेरा हलवाना में बाढ़ पीडि़त गांववासियों के लिए निंरकारी भवन में लंगर की व्यवस्था की गई। इस मौके पर सैंकड़ों की संख्या में गांववासियों ने लंगर प्रशाद ग्रहण किया। इस बारे में जानकारी देते हुए करनाल इंचार्ज महिन्द्र सिह ने कहा कि पिछले दिनों यमुना नदी से सटे दर्जनों गांवों के लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ा है जिसके चलते फसले तबाह होने से काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रशासन की ओर से लोगों की सहायता के लिए राशन, कपड़ा व दवाईयों की पूरी व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि इसी के चलते आज गुप्तचर इकाई करनाल की ओर से डेरा हलवाना के वासियों के लिए सेवा स्वरूप लंगर की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस का एक काम समाज सेवा करना भी है जिसमें हरियाणा पुलिस सदा ही तत्पर रही है। उन्होंने कहा कि गुप्तचर इकाई द्वारा समय समय पर कई अन्य सामाजिक कार्य भी किए जाते रहते है। इस मौके पर प्रदीप कुमार, तरूण कुमार, संदीप कुमार, बलवान सिंह, नरेश कुमार, माणिक, बलबीर सिंह, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार व बलजीत सिह ने लंगर प्रशाद बांटने में सहयोग किया।