लाडवा हिनौरी पश्चिमी यमुना नहर पर मछली पकड़ने गया युवक का पांव फिसला, नहर में डूबा

0
31

लाडवा हिनौरी पश्चिमी यमुना नहर पर मछली पकड़ने गया युवक का पांव फिसला, नहर में डूबा
लाडवा, 23 जून(नरेश गर्ग): शुक्रवार दोपहर लगभग ढाई बजे एक युवक अपने साथी के साथ लाडवा हिनौरी पश्चिमी यमुना नहर पर मछली पकड़ने के लिए गया कि अचानक उसका पांव फिसल गया। जिसके कारण वह नहर में जा गिरा और डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसका उसकी तलाश में लगी हुई है।
डूबने वाले युवक के भाई मनोज कुमार ने बताया कि उसका भाई मोनू पिछले दो वर्ष से लाडवा के गांव बणी में एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करता है जो कि शादीशुदा है। उसने कहा कि उसके पास 5 बच्चे हैं, तीन लड़कियां व दो लड़के। शुक्रवार दोपहर लगभग ढाई बजे वह अपने मित्र के साथ नहर पर मछली पकड़ने के लिए आया था कि अचानक उसका पांव फिसल गया। जिसके कारण वह पानी में डूब गया। जिसका अब देर शाम तक कोई भी सुराग नहीं मिला। वहीं मौके पर पहुंचे लाडवा थाना प्रभारी प्रेम चंद शर्मा ने कहा कि गोताखोरों को बुलाया गया है। जैसे ही गोताखोर आएंगे मोनू की तलाश जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।