मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर कृष्ण बेदी ने किया धुराला गांव का दौरा

0
48

शाहाबाद (सुरजीत विनायक): मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी ने बुधवार को गांव धुराला का दौरा किया। कृष्ण बेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री 1 मई को शाहाबाद हल्के के गांव खरींडवा व नलवी में जनसंवाद करेगें और 2 मई को गांव धुराला में लोगों से रूबरू होगें। बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम पूरे प्रदेश में किए जा रहे है। जिसमें जनता अपनी समस्या सीधे मुख्यमंत्री को बता रही है और मौके पर ही उन समस्याओं का हल किया जा रहा है। कृष्ण बेदी ने कहा कि भाजपा के शासन में प्रदेश से भाई-भतीजावाद समाप्त हुआ है। आज होनहार युवा को खर्ची और पर्ची देने की जरूरत नहीं है। योग्यता के आधार युवाओं को रोजगार मिल रहा है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुल्तान अजरानां ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर गांवों में छोटे-छोटे कार्यक्रम किए जा रहे है और उन्हें मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचनें का न्यौता दिया जा रहा है। सुल्तान ने कहा कि आज ऑनलाईन प्रक्रिया के कारण पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में एक सरकारी बाबू के हस्ताक्षर करवाने के लिए दिहाड़ीदार मजदूर को भी अनेकों चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन मौजूदा सरकार ने ऑनलाईन प्रक्रिया से आम लोगों का जीवन आसान कर दिया है। इस मौके पर गुलजार कश्यप, सतपाल सरपंच धुराला, अनुसूचित जाति मोर्चा के धुराला मंडल अध्यक्ष रोशन लाल, बंसीलाल, राहुल राणा, जसविंद्र सैनी, जगीर सैनी, भूषण सरपंच अजरानां कलां, जितेंद्र धुराला आदि मौजूद थे।