
यूपीए भ्रष्टाचारियों का कुनबा है, इनका एक ही मकसद- नरेन्द्र मोदी को कैसे रोके
इन्द्री विजय कम्बोज||
पूर्व राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज ने आज अपने इन्द्री स्थित कार्यालय में हल्के के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे मे जानकारी ली। इस मौके पर काफी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। इस अवसर पर पत्रकारों के साथ बातचीत में पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के हरियाणा सरकार द्वारा दिल्ली को डूबोने की साजिश के लगाए आरोपों पर बोलते हुए कहा कि केजरीवाल को ऐसे सम्मानित पद पर बैठ कर ऐसी बेबुनियादी बातें नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को डै़म ओर बैराज में फर्क भी नहीं मालूम है ओर वैसे वो अपने आपको सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा बताते है। कर्णदेव कांबोज ने कहा कि मुझे तो उनकी डिग्री पर भी शक है कि वो इतना पढ़े लिखे है भी या नहीं। उन्होंने कहा कि हथनीकुंड बैरास में यदि एक लाख क्यूसिक से ज्यादा पानी आ जाता है तो उसके गेट खुद ब खुद ही खुल जाते है। यह कानून इस सरकार का नहीं है बल्कि बहुत पहले से ही है। केजरीवाल को ऐसे मौके पर राजनीति नहीं करनी चाहिए बल्कि अपनी दिल्ली को बचाने के उपाय सोचने चाहिए। उन्होंने कहा कि केन्द्र व हरियाणा सरकार पर ऐसे ओछे आरोप लगाना उनकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है।
केजरीवाल अपनी कमजोरी को छिपाने के लिए ऐसे आरोप लगा रहे है। पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि दिल्ली में सभी एनडीए के घटक दलों की मींटिग में देश को कैसे आगे लेकर जाया जा सकता है ओर भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र कैसे बनाया जा सकता है पर विचार विमर्श किया गया। वहीं दूसरी ओर यूपीए के कुनबे के लोगों ने इंडिय़ा नाम से नया मंच बनाया है जिस पर देश के लोग कटाक्ष कर रहे है। उन्होंने कहा कि यूपीए भ्रष्टाचारियों का समूह है जिनमें कईयों पर संगीन मुकद्दमें चल रहे है। ये लोग कैसे भ्रष्टाचार करके अपनी तिजोरियों को भरे ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कैसे देश से दूर रखें की सोच रखने वाले लोग है। इनके आपसी विचार एक दूसरे से नहीं मिलते है लेकिन मजबूरी में एक दूसरे के साथ खड़े है। इन सब का एक ही मकसद है कि नरेन्द्र मोदी को कैसे रोका जा सके। कांबोज ने कहा कि बाढ़ पीढि़तों को इससे पहले भी हमारी सरकार ने लगभग छह हजार करोड़ रूपयों का मुआवजा दिया था ओर अब की बार भी सरकार की नजर इस पर है ओर शीघ्र ही विशेष गिरदावरी करवाकर किसानों व अन्य पीडि़तों को मुआवजा देने का काम सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि अगला चुनाव प्रदेश के किस पार्टी के साथ मिलकर लड़ा जाएगा इस पर आलाकमान फैसला लेगा। इस मौके पर जोगी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन सुभाष, मेहर सिंह, राम कुमार, शमशेर सिंह, रोहताश कांबोज, बंटी कांबोज, रणधीर, दिलबाग बतान, नरेश, राम प्रशाद ढ़ांड़ा, मनु कांबोज, पंकज मुसेपुर व नीरज सहित कई अन्य मौजूद रहे।
