श्री श्याम बिहारी सेवक संघ की ओर से जलजीरे का लंगर लगाया गया

0
47

इन्द्री(विजय काम्बोज )
श्री श्याम बिहारी सेवक संघ द्वारा सरकारी हस्पताल के सामने जलजीेरे की छबील लगाई गई। इस मौके पर सैंकड़ों की संख्या में श्रद्वालुओं ने प्रशाद ग्रहण किया। इस बारे में जानकारी देते हुए श्री श्याम बिहारी सेवक संघ के प्रवक्ता ने बताया कि आज इन्द्री में मंदिर स्थापना को लेकर एक शोभा यात्रा निकाली गई जोकि बुधनाथ डेरे से शुरू होकर विभिन्न मार्गो से होती हुई निकली। इस यात्रा में महिलाओं ने अपने सिरों पर कलश रख रखे थे। उन्होंने बताया कि हस्पताल के सामने पहुंचने पर इस यात्रा का स्वागत किया गया तथा जलजीरे का प्रशाद वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि श्री श्याम बिहारी सेवा सेवक संघ की ओर से समय समय पर धार्मिक व सामाजिक आयोजन किए जाते रहते है। हमारी संस्था का मुख्य लक्ष्य मानवता की सेवा करना व सामाजिक बुराईयों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस मौके पर श्री श्याम बिहारी सेवक संघ के सेठपाल, अनुज गर्ग, अनिल उर्फ बिल्ला, विजय मिगलानी, राजेश सैनी, प्रमोद कांबोज व सचिन अरोडा सहित कई अन्य मौजूद रहे।