

गांव सूरा में आप पार्टी की महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष डा. रजनीश जैन ने किया महिलाओं को संबोधित
लाडवा, 2 जुलाई(नरेश गर्ग): लाडवा के गांव सूरा में आम आदमी पार्टी नेता जगदीप कौर की ओर से महिलाओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आम आदमी पार्टी की महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष डा. रजनीश जैन ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की।
महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष डा. रजनीश जैन ने महिलाओं को कहा कि आज भाजपा सरकार से हर वर्ग दुखी हो चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महत्व शासन है और न ही आज किसी की कोई सुनवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि इस देश व प्रदेश से इस मौजूदा सरकार को उखाड़कर बाहर का रास्ता दिखाने का अब समय आ गया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से दिल्ली व पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार चल रही है और लोगों को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा जो भी वायदे किए गए हैं उनको पूरा किया जा रहा है। उसी तर्ज पर अब आने वाले विधानसभा चुनावों में हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल वादों की सरकार है। परंतु कोई भी वायदा पूरा नहीं करती। उन्होंने कहा कि न ही आज देश व प्रदेश में शिक्षा है, न स्वास्थ्य है और महंगाई चरम सीमा पर चल रही है। जिसके कारण चारों ओर त्राहि-त्राहि मची हुई है। उन्होंने कहा कि इस मौजूदा सरकार में सभी छोटे बड़े भाजपा के नेता सत्ता के नशे में चूर है जो कि किसी को भी कुछ नहीं समझते हैं। वहीं उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर भी ताज करते हुए कहा कि यदि कोई महिला उनके पास नशे की बात को लेकर जाती है तब उसकी भी वह खिल्ली उड़ाकर उसे जनसभा से बाहर कर देते हैं। परंतु इस बार ऐसा कुछ नहीं है। इस सरकार का जाना तय है। वहीं इससे पूर्व गांव सूरा व आसपास के गांवों की लगभग दो दर्जन महिलाओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। प्रदेशाध्यक्ष डा. रजनीश जैन ने महिलाओं को पटके पहनाकर पार्टी में शामिल किया। वहीं गांव सूरा की जगदीप कौर ने प्रदेशाध्यक्ष का गांव में पहुंचने पर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया और लोगों को संबोधित भी किया। मौके पर किसान सैल के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरदेव सूरा, महिला प्रधान कुरुक्षेत्र आशा पठानिया, जिला सचिव पुष्पा रानी, सुमित हिंदुस्तानी, अवनीत कौर, डा. ममता, रीता सैनी, बलबीर कौर, गुरमेल कौर, परमजीत कौर, अनुज कश्यप, दीपक प्रभाकर, सरोज, पुष्पा, रजवंत कौर, मनीषा राजपूत, सरोज रानी, सुमन, करमजीत कौर, बलबीर कौर, सरोज बाला आदि मौजूद थे।
