भगत सिंह के समाधि स्थल पर गैस सिलैंडर से जोत जलाकर किया जा रहा अपमान  

0
17

देसी घी से जोत जगाने के लिए जनता सरकार मोर्चा ने कई गांवों का किया दौरा
करनाल। जनता सरकार मोर्चा की एक बैठक का आयोजन करनाल के कर्ण पार्क में किया गया, जिसमें करनाल समेत कई गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया। जनता सरकार मोर्चा से जुड़े लोगों सुनील शर्मा व प्रताप सालवन ने कहा कि हुसैनीवाला पंजाब में शहीदे आजम भगत सिंह के समाधि स्थल पर एल.पी.जी. गैस सिलेंडर से जोत जल रही है, जोकि न केवल अपमान हैं, ब्लकि सरासर गलत भी है। उन्होंने कहा कि जनता सरकार मोर्चा इसे बिल्कुल भी सहन नही करेगा। मोर्चा से जुड़े सुनील शर्मा व प्रताप सालवन ने कहा कि जनता सरकार मोर्चा की ओर से हरियाणा भर में प्रत्येक गांव से देसी घी एकत्रित किया जा रहा है। उन्होने बताया कि शहीदी दिवस 23 मार्च को हजारों की संख्या में लोग देसी घी लेकर गोहाना की अनाज मंडी में सुबह करीब 10 बजे पहुंचेगे, जिसके बाद आगामी कार्यक्रम की रणनीति तैयार की जाऐगी। उन्होंने बताया कि हुसैनीवाला पंजाब में शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव उनके समाधि स्थल पर जोत एलपीजी सिलेंडर से जग रही है, जनता सरकार मोर्चा ने बीड़ा उठाया है कि अब उसी ज्योत को देसी घी से जन्म जन्मांतर तक जलाया जाऐगा। इसके लिए देशभर के लोग एकजुट होंगे और घर घर से दो चम्मच देसी घी एकत्रित किया जाऐगा। इस दौरान रामफल नंबरदार ने बताया कि 26 मार्च को साढ़े-300 किलोमीटर की पैदल यात्रा की जाऐगी, जिसमें देशभर के लोग हुसैनीवाला पंजाब में शहीदे आजम भगत सिंह के समाधि स्थल तक पहुंचकर रोष जाहिर करेंगे। इस अवसर पर रामफल नंबरदार, सोनू कश्यप, करणपाल व वीर सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।