सतपाल बैरागी बने इन्द्री अनाज मंडी प्रधान, महिन्द्र त्यागी बने कच्चा मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान

0
39

इन्द्री अनाज मंडी हुई दोफाड़

बी ई आई न्यूज़ नेटवर्क
विजय काम्बोज

इन्द्री
इन्द्री अनाज मंडी में पिछले कई दिनों से मंडी प्रधान को लेकर खींचातानी चल रही थी जिसके चलते कई बार मींटिगों का दौर चला लेकिन कोई भी ठोस हल नहीं निकल पाया था। इसी को लेकर मंडी में दो गुट बन गए जिसमें एक गुट ने आज अपनी मींटिग कर सतपाल बैरागी को इन्द्री अनाज मंडी का प्रधान घोषित कर दिया। गौरतलब है कि सतपाल बैरागी एक बार पहले भी मंडी प्रधान रह चूके है। वहीं दूसरे गुट ने भी एक मींटिग कर महिन्द्र त्यागी को कच्चा मंडी आढ़ती एसोसिएशन का प्रधान मनोनित कर दिया। दोनो प्रधानों ने मंडी आढ़तियों की समस्याओं को हल करने व सभी को साथ लेकर चलने की बात कही।

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले पिछले प्रधान का कार्यकाल समाप्त होने पर हर साल की तरह मींटिग हुई लेकिन उस मींटिग में किसी भी आदमी पर सहमति नहीं बन पायी।  फिर एक 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया जिसका प्रधान समे सिंह कांबोज को बनाया गया। इस कमेटी में चुनावी प्रक्रिया के लिए आज नोमिनेशन देने का समय सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक रखा गया ओर इसके दो दिन बाद नाम वापिस लेने की तारीख तय की गई। आज कमेटी के पास केवल एक ही नाम प्रधान पद के लिए पहुंचा जोकि महिन्द्र त्यागी का था। इसी बीच दूसरे गुट ने अपनी एक अलग मींटिग कर अपना प्रधान सतपाल बैरागी को चुन लिया। इस को देखते हुए 11 सदस्यीय कमेटी के प्रधान समेसिंह कांबोज ने ओर कोई नाम ना आने पर महिन्द्र त्यागी को र्निविरोध कच्चा मंडी एसोसिएशन का प्रधान मनोनित कर दिया।