भारत द्वारा जी-20 की अध्यक्षता हर भारतीय के लिए गर्व की बात है :- सोहनलाल

0
38

बाबैन (रवि कुमार): आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरगट जट्टान में जी-20 गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को जी-20 के बारे में बताया गया व इसके महत्व पर चर्चा की गई। बच्चों को जी-20 के उद्देश्य और इनमें शामिल सभी देशों की संस्कृति और इतिहास से भी परिचित करवाया गया। इस अवसर पर पांचवी कक्षा के छात्रों ने नाटक की प्रस्तुति कर जी-20 के महत्त्व से सभी को अवगत करवाया। बच्चों ने इस गतिविधि के दौरान जी-20 पर स्लोगन भी बनाए । स्कूल के प्रधानाचार्य रोबिन कुमार ने छात्रों को इस गतिविधि के लिए सराहा व उन्होंने बच्चों को बताया कि जी-20 एक अंतर सरकारी मंच है। जिसमें 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल है। यह वैश्विक अर्थव्यवस्था से संबंधित प्रमुख मुद्दों जैसे अंतरराष्ट्रीय वित्तीय स्थिरता, जलवायु परिवर्तन, शमन और सतत विकास को संबोधित करने के लिए काम करता है। इसका गठन 1999 में हुआ था। अबकी बार भारत भी 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। जी-20 अध्यक्षता के प्रतीक चिन्ह में राष्ट्रीय फुल कमल के ऊपर पृथ्वी को दशार्य गया है। जो प्रकृति के प्रति प्रेम का प्रतीक है। भारत की जी-20 अध्यक्षता का विषय ‘वासुधैव कुटुंबकम’ यानी एक पृथ्वी- एक कुटुंब- एक भविष्य है। जो कि महा उपनिषद से लिया गया है। स्कूल के प्रबंधक सोहन लाल सैनी ने कहा कि स्कूल में आयोजित विभिन्न गतिविधियों के द्वारा हम बच्चों को शिक्षित और संवेदनशील बना सकते है। भारत द्वारा जी-20 की अध्यक्षता हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।

कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को अनिल विज ने ढोंग करार दिया