भारत त्योहारों व विभिन्न संस्कृतियों का मिला जुला देश है-विशाल चौधरी

0
8

इन्द्री विजय काम्बोज
चौ.मेहर सिंह मैमोरियल पब्लिक स्कूल राजेपुर में दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के विधार्थियों द्वारा बाल रामायण का मंचन किया गया। इस अवसर पर बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन भी किया गया। स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन विशाल चौधरी ने कहा कि भारत त्योहारों व विभिन्न संस्कृतियों का मिला जुला देश है। सभी त्यौहार एकता व भाईचारे का संदेश देते है। अत: हमें सभी त्यौहार मिलजुकर व शुद्ध भावना से मनाने चाहिए। प्रिंसिपल पायल भाटिया ने कहा कि दशहरा भारत का प्रमुख त्यौहार है जो विश्व के अन्य कई देशों में भी किसी न किसी रूप में मनाया जाता है। यह बुराई परअच्छाई का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार हमें यह संदेश् ादेता है कि हमेशा बुराई परअच्छाई ही जीतती है। उन्होंने कहा कि सिर्फ रावण के पुतले जलाना ही पर्याप्त नहीं है हमें अपने अंदर छिपी हुई बुराइयों जैसे लोभ – लालच,तृष्णा , ईष्या,,अहंकार व घमंड को भी त्यागना चाहिए। समाज में व्यापक कुरीतियों जैसे दहेज प्रथा, भ्रष्टाचार, कन्या- भ्रूण हत्या,नशाखोरी व अशिक्षा आदि के खिलाफ विशेष जन जागरण अभियान चलाने चाहिए। यह हम सब का नैतिक व राष्ट्रीय  कर्तव्य है। इस मौके पर मंच संचालन सपना काम्बोज व आरजु ने सयुंक्त रूप से किया। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल सुखविंदर काम्बोज, राजेन्द ्रकुमार, प्रदीपखोखर, सतीश कुमार,प्रवीण जावेद खान ,दीपक काम्बोज,नीलम शर्मा, नेहा, ममता,सपना,नैंसी,मधु,सिमरन ,रजवंत कौर, दीक्षाकाम्बोज,शीनु,सैन्की शर्मा, रितू, रूबल काम्बोज, बबीता, सोनिया वर्मा सहित कई अध्यापक- अध्यापिकाएं भी उपस्थित थे।