इन्द्री(विजय कम्बोज ) स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आज इंद्री के सरकारी हॉस्पिटल के सामने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की| इस प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं सीटू यूनियन के पदाधिकारियों ने शामिल होकर के सरकार को अपना विरोध स्वरूप या प्रदर्शन किया| यह प्रदर्शन कल भी जारी रहेगा| स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान नवयोग व सर्व कर्मचारी संघ के इंद्री ब्लॉक के अध्यक्ष सेंटी कंबोज ने कहा कि सरकार के द्वारा कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है| सरकार कौशल रोजगार के तहत इनको इस विभाग से हटाना चाहती है जिसका विरोध सभी जगह पर किया जा रहा है|
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के ठेका कर्मचारियों को छोटी-छोटी मांगे हैं जिनको सरकार आज तक भी नहीं मान रही है उन्होंने कहा कि कौशल रोजगार को बंद करके कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए या विभाग के पे रोल पर लिया जाए|

सभी कर्मचारियों को वर्दी जूते वर्दी भत्ता दिया जाए वहीं पर ईएसआई कार्ड की त्रुटियों को दूर किया जाए| सभी कच्चे कर्मचारियों की सर्विस बुक भी लागू की जाए|प्रदेश के सभी कर्मचारियों के एरियर का भुगतान किया जाए,प्रदेश में कटने वाला वेलफ़ेयर का लाभ दिया जाए, सभी कर्मचारियों को समान काम समान वेतन लागू कर सेवा सुरक्षा प्रदान की जाये, सभी कर्मचारियों के अनुभव के आधार पर वेतन बढ़ोतरी की जाए, कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर परिजनों को नौकरी दी जाए और 50 लाख का बीमा आर्धिक तौर पर दिया जाए| इस प्रकार की विभिन्न मांगे है जिसको लेकर निरंतर कर्मचारी इस प्रकार का प्रदर्शन करते आ रहे हैं| सरकार और विभाग को चाहिए कि इनकी मांगों को तुरंत माना जाए नहीं तो आगामी जो भी यूनियन की संदेश आएगा उसी के अनुसार ही कार्य किया जाएगा| ,इस मौके पर चरनजीत,रजत,दीपक शर्मा,विक्रम,सोमपाल ,मनोज कुमार,रमेश चंद,रिंकू,सुभाष चंद,रीना देवी आदि साथी शामिल रहे|