
विजय काम्बोज
इन्द्री || उपमंड़ल के गांव जोहड़ माजरा में परम आदरणीय सतीश हंस जी, जोनल इंचार्ज करनाल की हजूरी में विशाल संत निरंकारी समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत कर गुरू की वाणी को सुना। इस मौके पर महात्मा जी ने फरमाया कि गुरु-पीर-पैगम्बरों ने युगों-युगों से गफलत की नींद में सोए हुए इंसान को जगाने का प्रयास किया और यह ही समझाया है कि यह आत्मा इस पारब्रह्म परमात्मा की अंश है और आखिरी समय में जो आज धन-वैभव इंसान बटोरता जा रहा है ये कुछ भी साथ जाने वाला नही है। सिर्फ इस परमात्मा के एहसास ने ही साथ जाना है। अत: समय रहते इस अंग-संग बसे परमात्मा को जान लिया जाना चाहिए। इस मौके पर आस-पास के गांवों से आए अनेकों भक्त महात्माओं ने भक्ति गीतों-विचारो से आशीर्वाद प्राप्त किया। समागम में मुख्य रूप से महासिंह जी, संजय बजाज जी, महिमा सिंह जी, बलदेव सरोय जी व कैलाश जी सहित काफी संख्या में पुरूष, महिलाएं व बच्चें मौजूद रहे।
